फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: सूतमिल चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात, शासन को भेजी डिमांड

Mon, 03 Mar 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सूत मिल चौराहा से गाजियाबाद, खैर, पलवल हरिया, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि के लिए सड़क निकलती है। चौराहे पर बस स्टैंड होने व भारी वाहनों के आवागमन के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
सारसौल चौराहे दिल्ली जाने वाला रोड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के बीच से निकल रही सबसे व्यस्ततम जीटी रोड के सूतमिल चौराहे पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण होगा। जिला प्रशासन ने फ्लाई ओवर निर्माण की हामी भर दी है। इसका डिमांड भी शासन को भेज दिया गया है। इसको 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल भी किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में एक के बाद एक फ्लाईओवर और सड़क, फोरलेन व रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। बहुत से प्रस्ताव को तो हरी झंडी भी मिल चुकी है। जबकि कई शासन स्तर पर लंबित हैं। जिन्हें इसी मार्च में हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे आने वाले सालों में शहर की कनेक्टिविटी जबरदस्त होगी।

सूत मिल चौराहा से गाजियाबाद, खैर, पलवल हरिया, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि के लिए सड़क निकलती है। चौराहे पर बस स्टैंड होने व भारी वाहनों के आवागमन के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके लोगों को परेशानी होती है। सेतु निगम ने इस पर सेतु निर्माण का प्रस्ताव मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के सामने रखा था। जिस पर मंडलायुक्त ने हामी भर दी। डीएम ने डिमांड शासन को भेज दिया है।

सूतमिल चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा गया था। जिसे शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें