फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: गुलिस्तान-ए-सैयद में लगी पुष्प प्रदर्शनी, 155 सजावटी फूल किए गए प्रदर्शित

Sat, 21 Dec 2024 09:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रतिभागियों में वाइस चांसलर लॉज, प्रो वाइस चांसलर लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, गुलिस्तान-ए-सैयद, गेस्ट हाउस नंबर 1, 2 और 3, कैनेडी हॉल, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसएस हॉल (दक्षिण), एसएस हॉल मस्जिद, वीजी नर्सरी, बोटैनिकल गार्डन, अल-बरकात पब्लिक स्कूल, विकार अस्पताल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं वीसी प्रो नईमा खातून - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू का गुलिस्तान-ए-सैयद फूलों की खुशबू से महक उठा। गमले में रंग-बिरंगे फूलों पर हर कोई फिदा हो गया। वार्षिक गुलदाउदी, कोलियस और रोज शो में 594 प्रविष्टियां शामिल हुईं। इनमें 155 सजावटी फूल प्रदर्शित किए गए।  

विज्ञापन


21 दिसंबर को गुलिस्तान-ए-सैयद की खूबसूरती गमले में उगे रंग-बिरंगे फूल बढ़ा रहे थे। फूलों के कद्रदानों ने फूलों के साथ सेल्फी भी ली। वर्ग-ए में गुलाब की 56 प्रविष्टियां शामिल हुईं। वर्ग-बी में 29 ‘महिलाओं और बच्चों द्वारा सर्वश्रेष्ठ फूलों की व्यवस्था’ की प्रविष्टि प्रदर्शित की गई। कक्षा-सी में 182 ‘कोलियस’ प्रस्तुतियां, कक्षा-डी में गुलदाउदी के 89 गमले प्रदर्शित किए गए। कक्षा-ई में ‘शो के राजा और रानी’ के लिए 11 पुष्प प्रस्तुत किए गए। कक्षा-एफ में 72 ‘कोरियाई, क्विल्ड, बटन और अन्य प्रकार और कक्ष-जी में 155 सजावटी फूल प्रदर्शित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक गुलदाउदी, कोलियस और रोज शो का उद्घाटन कुलपति प्रो. नईमा खातून ने किया। लैंड एंड गार्डन विभाग के प्रभारी प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पुरस्कार का वितरण होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में वाइस चांसलर लॉज, प्रो वाइस चांसलर लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, गुलिस्तान-ए-सैयद, गेस्ट हाउस नंबर 1, 2 और 3, कैनेडी हॉल, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसएस हॉल (दक्षिण), एसएस हॉल मस्जिद, वीजी नर्सरी, बोटैनिकल गार्डन, अल-बरकात पब्लिक स्कूल, विकार अस्पताल आदि शामिल हैं। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीणा माहेश्वरी, प्रो. शकील अहमद, प्रो. नफीस अहमद खान, प्रो. सलमान हमीद, प्रो. निशात फातिमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें