फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिन लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, अलीगढ़ डीएम करेंगे शिरकत

Fri, 23 Dec 2022 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर दो दिन पुष्प प्रदर्शनी लगरही है। जिसमें एक से बढ़कर एक फूलों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहां से फूल लगे गमले भी खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में 24 और 25 दिसंबर को पुष्प प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदर्शनी के बाद कोई भी व्यक्ति फूलों के गमलों को खरीद भी सकता है। 

विज्ञापन


अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग द्वारा क्राइसेन्थियम, कोलियस  एवं रोज पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा किया जाएगा। लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग के प्रभारी प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह और अमुवि रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान शिरकत करेंगे।

प्रदर्शनी का समापन 25 दिसम्बर को सहकुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज द्वारा सायं 3 बजे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। जिसमें प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, वित्त अधिकारी एवं प्रो. अब्दुल अलीम, डीन छात्र कल्याण अतिथि होंगे। प्रदर्शनी के बाद 26 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे से गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर फूलों के गमलों को बेचा भी जायेगा। कोई भी व्यक्ति पार्क पर पहुंचकर विभाग द्वारा तैयार गमलों को खरीद सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें