फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच हजार छात्रों ने गाया वंदे मातरम्

विज्ञापन
नगला मसानी सरस्वती शिशु मंदिर वंदे मातरम का गायन करते विद्यार्थी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। पांच हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन


सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर मथुरा रोड में शुक्रवार सुबह 11 बजे सस्वर राष्ट्रगीत गायन संपन्न हुआ। आयोजन में सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ ने शहर के अनेक शिक्षण संस्थानों को अपने साथ शामिल किया।

अलग-अलग स्कूलों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह-शारीरिक प्रमुख रामशंकर, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के सचिव डॉ. राजीव वार्ष्णेय, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा और श्याम कुंतैल रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिंघारपुर एवं डॉ. शन्नो रानी कन्या महाविद्यालय सिंघारपुर के छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता अनिल कुमार (क्षेत्र छात्रावास प्रमुख) एवं रामजी (महानगर प्रचारक) साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय और केशव सेवा धाम से मनवीर सिंह विभाग सेवा प्रमुख उपस्थित रहे।


अनिल कुमार एवं रामजी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा और राष्ट्र की चेतना है। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने भी गीत के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और शुभकामना प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें