फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर में लोकदल की रैली में शामिल होने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच घायल हो गए, इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रैली में जाते समय पलटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 जनवरी शाम साढ़े तीन बजे के करीब भोला डेयरी के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोकदल की रैली में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


खैर तहसील के गांव अंडला निवासी रितिक पुत्र हैपी नंबरदार अपने साथी अमित, अंकित, नीरज और आशीष निवासी ककौला के साथ ट्रैक्टर में लोकदल की किसान रैली में शामिल होने गौमत चौराहे पर जा रहा था। भोला डेयरी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पांचों घायल हो गए। इनमें रितिक और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें