फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2024 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
टोल मैनेजर दिनेश कुमार को ज्ञापन देते किसान नेता।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भाकियू भूमिपुत्र के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर विभिन्न समस्याओं व गाड़ियों को फ्री निकलवाने को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं को लेकर टोल प्लाजा प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन




भाकियू भूमिपुत्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक गुप्ता व बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष कासिम अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार की शाम टोल प्लाजा पहुंचें। वहां पर टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।



कहा कि भाकियू के अन्य गुटों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां मैसेज करने के बाद ही निकाल दी जाती हैं, जबकि उनके गुट के पदाधिकारियों की गाड़ियों को कार्ड आदि दिखाने के बाद भी फ्री नहीं निकाला जा रहा है। इसके बाद टोल प्लाजा मैनेजर दिनेश कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान आकाश शर्मा, राजीव शर्मा, जिया उल हक, आसिफ अली, जीशान, सलीम अंसारी, ईश्वर सिंह, अनिल कुमार, शहजाद अंसारी, फैसल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें