फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: खड़ी बस को कैंटर ने मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

Mon, 19 Nov 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फर्रुखाबाद डिपो की बस दिल्ली जा रही थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की खड़ी बस को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को बुलंदशहर तथा शेष को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की रात साढ़े दस बजे की है।

विज्ञापन

 

रविवार को यात्रियों से भरी फर्रुखाबाद डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। तभी रात में हाईवे पर बुलंदहशहर की तरफ भूपाल नगलिया बार्डर पर बस की हेडलाइट खराब हो गई। चालक ने बस खड़ी कर दी और हेडलाइट ठीक करने लगा। इसी बीच कुछ सवारियां भी बस से नीचे भी उतर गईं।

रात करीब साढ़े दस बजे पीछे से तेज गति से आ रहा कैंटर ने सड़क पर खड़ी सवारियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर के बाद बस गड्ढे में जा गिरी। बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर चार पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। करीब 12 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी नीरज जादौन, इंस्पेक्टर गभाना राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर चंडौस सीपी सिंह, इंस्पेक्टर लोधा बीपी गिरी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 

अलीगढ़ से क्यूआरटी टीम भी पहुंच गई। टोल प्लाजा की रिलीफ टीम एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले गई। घायलों में सत्यवीर पुत्र राधेश्याम निवासी कुरावली, मैनपुरी, प्रीती पत्नी रजनीश निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को बुलंदशहर जिले की मुनि सीएचसी में पुलिस ने भर्ती कराया है। वहीं देवेंद्र निवासी मरहरा, कासगंज, दिव्या निवासी बाबूतपुर, एटा, ओमलाल निवासी तमरौरा, एटा सहित कुछ और घायलों को जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें