फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें, पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतें। रविवार को जनपद में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। 12 जून के बाद पहली बार संक्रमितों की संख्या पांच तक पहुंची है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 22 हो गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को 23 मरीजों की जांच में दो संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

रविवार को पांच लोग आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए हैं। एक युवक की जांच रिपोर्ट आगरा के एक लैब की है। जबकि तीन लोगों के नमूने की जांच पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं एक की जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में हुई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। सभी लोग टीका लगवा लें और मास्क, दूरी एवं सफाई के नियम का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें