फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवाल के साजिशकर्ताओं में पांच नाम और शामिल

विज्ञापन
एएमयू चुंगी गेट पर तैनात पीएसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 15 दिसंबर की रात सोची-समझी साजिश के तहत उपद्रव कराने के साजिशकर्ताओं की संख्या 7 से बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने तय किया है कि इन 12 छात्र नेताओं ने छात्रों को भड़काकर बवाल कराया। इन सभी 12 के खिलाफ कैंपस में कार्रवाई कराने के लिए एसएसपी ने एएमयू इंतजामिया को पत्र लिखा है। बता दें कि पूर्व में साजिशकर्ताओं के रूप में पुलिस ने 7 नाम उजागर किए थे। अब पांच नाम और बढ़ाए गए हैं, जिनमें आमिर मिंटो, नदीम अंसारी सहित पांच नाम और बढ़ाए गए हैं। पुलिस स्तर से इन सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि 15 दिसंबर की रात 8 बजे के करीब हजार-बारह सौ छात्र व बाहरी युवकों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कुछ नेताओं के उकसाने पर किया था। कैंपस के सीसीटीवी, खुफिया जांच व मुकदमों की अब तक की जांच में साफ हुआ है कि यह काम छात्र नेता शरजील उस्मानी, अहमद मुज्तबा फराज, शमीम बारी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, अमीर उल जैस, नईम अली, जैद शेरवानी, आमिर मिंटो, नदीम अंसारी आदि ने किया है। यही छात्र नेता छात्रों को भड़काने, घटना की साजिश रचने के आरोपी हैं। एसएसपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक साजिश में 7 नाम सामने अए थे। मगर अब 12 नाम सामने आ गए हैं। जिनके खिलाफ एएमयू इंतजामिया को पत्र लिखा गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं पुलिस अपने स्तर से इन पर ठोस कार्रवाई करेगी। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार इस मामले में आरोपियों पर रासुका तक लगाए जाने पर विचार चल रहा है।
इन चार पर गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की तैयारी
एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ छात्र नेता ऐसे भी हैं, जिन पर पुराने आपराधिक मुकदमे हैं। इन सभी पर पुराने मुकदमों की छंटनी करके गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गुंडा एक्ट के अनुमोदन के लिए कहा जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अब तक जिनके नाम पुराने मुकदमों में सामने आए हैं, उनमें आमिर मिंटो, निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, निवर्तमान सचिव आमिर रशादी, पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी के नाम शामिल हैं। इन चारों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई तय की जा रही है। इसके अलावा और जो भी नाम सामने आएंगे, उन पर भी यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दो दिन बाद साक्ष्य पेश करेगी पुलिस
एएमयू में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल पर 2 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसके लिए पुलिस स्तर से साक्ष्यों की पत्रावली तैयार कर ली गई है और इसे जल्द ही पुलिस की एक टीम प्रयागराज रवाना की जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज करते हुए यह कहा गया था कि याचि हाईकोर्ट में जाएं। इसी के चलते याचिका यहां हाईकोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें