गभाना स्थित अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास 19 जुलाई रात तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना गभाना पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात्रि एक बजे के करीब हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ आ रहा कांवड़ियों का एक जत्था दौरऊ मोड़ के पास पहुंचा कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िये रविंद्र पुत्र हरवीर सिंह, शुभम व हिमांशु पुत्रगण पुष्पेंद्र चौधरी, निक्की आकाश निवासीगण देवसैनी थाना क्वार्सी घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ट्रक चालक ने एक कांवड़िये को तलवार से धमकाया
घायल शुभम के पिता पुष्पेंद्र चौधरी ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि हादसे के बाद मौके से भागते ट्रक चालक को पकड़ने को एक कांवड़िया आकाश ट्रक में चढ़ भी गया लेकिन चालक ने तलवार निकाल कर मारने की धमकी देकर भाग गया।