फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार व ऑटो की भिड़ंत में पांच घायल, कब्जे में लिए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Tue, 18 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामवीर अपने गांव से टेंपो से गुरुग्राम जा रहे थे। साथ में भाई, भाभी, भतीजी व बेटा था। रात करीब बारह बजे टोल प्लाजा के पास पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 मार्च की रात जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के गांव अडनापुर निवासी रामवीर के अनुसार 16 मार्च को वह अपने गांव से टेंपो से गुरुग्राम जा रहे थे। साथ में भाई सत्यवीर, भाभी निर्मला, भतीजी ईशानी, सुनैना व बेटा रौनक था। रात करीब बारह बजे टोल प्लाजा के पास पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और सभी लोग घायल हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें