गांव-गांव कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए शुरू हुए अभियान के पहले दिन 279 लोगों की जांच हुई, इनमें 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि संक्रमितों में 5 हरदुआगंज सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।
कोरोना की जांच कर रहे लैब टेक्नीशियन डॉ. सरफराज ने बताया कि अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 30 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सीएचसी पर तीन टीमें ए, बी और सी बनाई गई हैं। ए और बी टीम गांवों में जांच कर रही है। सी टीम सीएचसी पहुंचने वाले लोगों की जांच में लगी है। स्वास्थ्य कर्मियों के लगातार संक्रमित होने से स्वास्थ्य कर्मी खासे चिंतित हैं।