सीमा अपने देवर सीटू के साथ गांव बिजौली स्थित मंदिर में बाइक से जल चढ़ाने जा रहीं थीं। सामने से बरला के मदापुर निवासी अभिषेक, ज्योति व तनु चल चढ़ाकर एक बाइक से आ रहे थे। रसैनी मोड़ के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
थाना छर्रा क्षेत्र के छर्रा-बिजौली मार्ग स्थित रसैनी मोड़ के निकट 26 फरवरी की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
गांव नौगवां निवासी सीमा अपने देवर सीटू के साथ गांव बिजौली स्थित मंदिर में बाइक से जल चढ़ाने जा रहीं थीं। सामने से बरला के मदापुर निवासी अभिषेक, ज्योति व पांच वर्षीय तनु चल चढ़ाकर एक बाइक से आ रहे थे। रसैनी मोड़ के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार चल रहा है।