जिले में आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को दिनभर चली चेकिंग और जांच-पड़ताल के बाद देर रात जिले में पांच मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इनमें दो मुकदमे थाना सासनी गेट में, एक सिविल लाइंस में, एक अकराबाद में और एक छर्रा में दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया शहर में और जिले में अलग-अलग टीमें राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने का अभियान चला रही हैं। कुछ जगहों पर चेतावनी भी दी जा रही है। बावजूद इसके आचार संहिता उल्लंघन में इस तरह के 5 मामले पाए गए, जिसमें मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमा अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों पर हैं।