फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में बालक समेत पांच बांग्लादेशी पकड़े, एक गर्भवती भी, 22 साल पहले आए भारत, ऐसे दबोचे गए

Wed, 13 Aug 2025 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पकड़े गए आरोपियों में एक महिला रुजीना आठ माह की गर्भवती है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जिला कारागार में दाखिल किया गया है। अब उसके प्रसव आदि की व्यवस्था फिलहाल कारागार प्रशासन द्वारा ही की जाएगी।  
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर से सटे गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे पांच बांग्लादेशी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इन पांचों में एक बालक भी शामिल है, जिसका जन्म भारत में ही हुआ। इस परिवार का मुखिया करीब 22 वर्ष पहले भारत आया था। धीरे-धीरे उसने अन्य परिजन भी बुला लिए। मुकदमे के आधार पर बालक को बाल सुधार गृह व बाकी पांचों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसएचओ गांधीपार्क राजवीर सिंह परमार के अनुसार कमालपुर ईंट भट्ठे पर बांग्लादेशी मजदूरों के अवैध रूप से रहने की जानकारी पर मजदूरों की झुग्गी में चेकिंग कराई गई। इस चेकिंग को देखते ही वहां से कुछ लोग इधर उधर छिपकर भागने लगे। जब उन्हें पकड़ा गया तो उन्होंने अपनी पहचान बांग्लादेशी के रूप में दी। उनके पास मोबाइल, कुछ कपड़े व घरेलू सामान मिला। इन पांचों के पास से भारत में रहने संबंधी किसी तरह का वैध दस्तावेज नहीं मिला। थाने लाकर पांचों पर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को मेडिकल परीक्षण आदि प्रक्रिया पूरी कराने के बाद चार को जेल भेज दिया गया। वहीं एक बाल अपचारी को आगरा बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

कमालपुर के ईंट भट्ठे से एक बालक सहित पांच बांग्लादेशी बिना मान्य दस्तावेजों के यहां रहते पकड़े गए हैं। ये पांचों बिहार के भट्ठा मजदूरों की आड़ में भारत में घूमते फिर रहे थे। दो माह पहले यहां आए। पांचों पर मुकदमा दर्ज कर बालक को बाल सुधार गृह व चार को जेल भेजा है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें गृह मंत्रालय के निर्देश पर बॉर्डर पर छुड़वाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पकड़े गए  

आरोपियों में बांग्लादेश के जिला कुडीग्राम के रवाइडरी फलवड़ी क्षेत्र का 38 वर्षीय मुबीन उर्फ राजू, उसकी पत्नी खालिदा, 15 वर्षीय बेटा अब्दुलरब के अलावा मुबीन का 25 वर्षीय साला अमीनुल हक उर्फ सनी, सनी की पत्नी रुजीना शामिल हैं।

भारत आकर बिहार के भट्ठा मजदूरों में हुए शामिल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि सबसे पहले करीब 2002-03 में मोबीन उर्फ राजू बांग्लादेश से छिपकर सीमा पार करते हुए भारत आया। वह सीधे बिहार पहुंचा। वहां उसने बिहार में रहने वाले भट्ठा मजदूरों में खुद को मिला लिया। उनके साथ हरियाणा-यूपी आदि राज्यों में मजदूरी करने लगा। वह यहां पूरी तरह उनमें घुल मिल गया। तब उसने अपनी पत्नी, साले व उसकी पत्नी को भी बुला लिया। पत्नी के आने के बाद उसके बेटे का भारत में ही जन्म हुआ। उसके बाद से सभी यहां रह रहे थे। दो माह पहले अलीगढ़ आए। इससे पहले वे मथुरा में भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे।

आठ माह की गर्भवती एक महिला
पकड़े गए आरोपियों में एक महिला रुजीना आठ माह की गर्भवती है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जिला कारागार में दाखिल किया गया है। अब उसके प्रसव आदि की व्यवस्था फिलहाल कारागार प्रशासन द्वारा ही की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें