फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कासिमपुर में मिला फिशिंग कैट का बच्चा, तेंदुआ समझ कर दहशत में ग्रामीण

Sun, 28 Apr 2024 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों ने ऐश ड्रम वाले क्षेत्र में फिशिंग कैट के बच्चे को देखा। यह दिखने में तेंदुआ की तरह लगता है, लेकिन तेंदुआ से छोटा और बिल्ली से बड़ा होता है। फिशिंग कैट के बच्चे को लोगों ने तेंदुआ का बच्चा ही समझा और दहशत में आ गए।
विज्ञापन
फिशिंग कैट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेंदुआ की प्रजाति में शामिल फिशिंग कैट के एक बच्चे को 27 अप्रैल को पावर हाउस के ऐश ड्रम इलाके से पकड़ा गया। वन विभाग की टीम उसे पिंजड़े में ले गई है, जिसे किसी सुरक्षित वन में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


27 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने ऐश ड्रम वाले क्षेत्र में फिशिंग कैट के बच्चे को देखा। यह दिखने में तेंदुआ की तरह लगता है, लेकिन तेंदुआ से छोटा और बिल्ली से बड़ा होता है। फिशिंग कैट के बच्चे को लोगों ने तेंदुआ का बच्चा ही समझा और दहशत में आ गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम जाल लेकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने फिशिंग कैट के बच्चे को जाल में फंसा लिया। इसके बाद पिंजड़ा मंगवाकर उसमें रखकर ले जाया गया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ प्रजाति का फिशिंग कैट का बच्चा है, जिसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उधर ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे ही और भी बच्चे इस क्षेत्र में देखे गए हैं। तेंदुआ की प्रजाति जानने के बाद लोगों में दहशत भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें