अस्पताल पहुंचे एसएसपी नीजर जादौन
- फोटो : संवाद
हमलावर किधर भागे खोज रही पुलिस
अस्पताल में गोली चलाने के बाद हमलावर गली के मोड तक पहुंचे । इसके बाद हमलावर कहां गए ? किस वाहन से आए थे और किस वाहन से भागे इस बारे में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मथुरा की युवती के भाइयों ने मारी गोली
देर रात एसएसपी नीरज जादोन ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सामने आया है कि वेदपाल के मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती से सम्बंध थे। उसके पिता व दो भाई पुलिस में हैं। वह लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। 3 फरवरी को युवती की शादी तय थी। वहां पहुंच कर वेदपाल ने विवाद किया था। तब उसे पीटा गया। बाद में 15 दिन वह मथुरा जेल भी रहा। उसी पिटाई में इसके चोट आई थी। वहां से छूटकर आने के बाद युवती का परिवार वेदपाल को धमकी दे रहा था। एक बार इसके घर तक वो लोग आए थे। इस बात की रिकार्डिंग भी मोबाइल में मिली हैं, जिसमें युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि युवती की शादी हो गई। मगर वह लोग खुन्नस पाले थे। आज युवती के एक भाई व उसकी लोकेशन भी घटना के समय अलीगढ़ की आई है। बाइक सीसीटीवी में कैद मिली है। परिवार ने भी युवती परिवार पर आरोप लगाया है। उसी में मामला दर्ज कर एक टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। इधर घायल की हालत नाजुक है। 24 घण्टे के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
पहचाने गए हमलावर, दोनों पुलिसकर्मी
इस घटना में हमलावरों की पहचान यूपी पुलिस के सिपाहियों के रूप में हुई है। जिनमें एक युवती का सगा भाई आगरा में सिपाही है,जबकि एक चचेरा भाई पीएसी में सिपाही है। युवती का पिता बागपत में पुलिस में तैनात है। जिसे अलीगढ़ पुलिस की सूचना पर बागपत में हिरासत में ले लिया गया है और अलीगढ़ भेजा जा रहा है। एसएसपी नीरज जादोन के अनुसार सीसीटीवी व मोबाइल सर्विलांस की मदद से यह जानकारी मिली है। हमलावर दोनों पुलिसकर्मी के रूप में पहचाने गये हैं। युवती के पिता की भूमिका समझने के लिए उसे बागपत में हिरासत में कराया गया है। अलीगढ़ बुलाकर उससे पूछताछ होगी।
शादी की जिद पूरी न होने पर तुड़वाने पहुंचा था वेदपाल
जिस युवक पर मथुरा के पुलिसकर्मी परिवार ने हमला किया है। उस परिवार की बेटी से शादी की जिद पूरी न होने पर वेदपाल उसकी शादी तुड़वाने पहुंच गया था। उसी खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच, परिवार सेबातचीत में यह सब उजागर हुआ है। एसएसपी बताते हैं कि अब तक की जांच के अनुसार दोनों के बीच 5 वर्ष से प्रेम सम्बन्ध थे। अब दोनों कैसे मिले ये तो साफ नहीं हुआ। मगर युवती के परिवार ने उसकी कहीं दूसरी जगह शादी तय कर दी। शादी वाले दिन वेदपाल ने मथुरा पहुंच कर फजीता किया। शादी तुड़वाने का पूरा प्रयास किया। वहां उसे पीटा गया और पुलिस परिवार से होने के नाते बिना रिपोर्ट के 15 दिन तक शांति भंग में जेल भिजवा दिया। जब वह बाहर आ गया तो उस पर हमले की साजिश रचकर आज इस घटना को अंजाम दिया है।