इस उपलब्धि से क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों को रेल परिवहन के माध्यम से अपने उत्पादों को कम लागत और अधिक सुविधा के साथ विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
अलीगढ़ के हरदुआगंज मालगोदाम ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार मक्का की रेल रेक की लोडिंग की है। 6 जूजन को यहां से मुजफ्फरनगर के लिए 21 बीसीएन वैगनों की मिनी रेक में मक्का का लदान किया गया। इस पहल को क्षेत्रीय व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मक्का की यह रेक एम/एस संजीव कुमार, सुनील कुमार द्वारा लोड कराई गई, जिन्होंने पहली बार अपने माल के परिवहन के लिए हरदुआगंज मालगोदाम का चयन किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों को रेल परिवहन के माध्यम से अपने उत्पादों को कम लागत और अधिक सुविधा के साथ विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। रेलवे की समयबद्ध और विश्वसनीय सेवाओं के कारण व्यापारियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि मक्का की इस पहली रेक के बाद हरदुआगंज मालगोदाम से कृषि उत्पादों सहित अन्य वस्तुओं का रेल परिवहन भी बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।