फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में घंटे -घडियाल और ॐ नम: शिवाय की गूंज

विज्ञापन
अचलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सावन मास के पहले सोमवार को रात 12 बजते ही जिले के सभी शिवालयों में घंटे - घडियाल के साथ ही बम बम भोले, हर हर महादेव के अलावा ॐ नम: शिवाय के जाप के मंत्रों की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने आराध्य देव से कृपा बनाए रखने की मनोकामना की। भक्तों के सैलाव को देखते हुए पुलिस - प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिर अचलेश्वर, मंगलेश्वर और खेरेश्वर धाम के अलावा गभाना स्थित श्री भुमियां बाबा आश्रम पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो उसको देखते हुए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर महादेव मंदिर में सजे फूल बंगला मनोहारी सजावट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। शहर के प्रमुख मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें शिव परिवार के दर्शनों के लिए लगी रही।
भगवान शिव को भक्ति तथा श्रद्धा के साथ हाथ मे पूजा की थाली और टोकरी लेकर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। किसी ने दूध चढ़ाया तो किसी भक्त ने जल में मिलाकर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन

खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर महादेव मंदिर, जयगंज के प्रसिद्ध मंगलेश्वर मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने आए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भक्तों की भीड़ धीरे - धीरे बढ़ती गई। कुछ भक्त दंडौती लगाते हुए मुख्य द्वार से मंदिर तक गए । भगवान शिव के जयकारों के बीच वातावरण मंत्रमुग्ध हो उठा। खेरेश्वर महादेव मंदिर पर सेवा समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह, गेहराज सिंह, ऋषिओम शर्मा आदि समेत तमाम पदाधिकारी व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। अचलेश्वर महादेव मंदिर एवं जयगंज के प्रसिद्ध मंगलेश्वर मंदिर में भक्तों की कतारें बाबा के जलाभिषेक के लिए लगी रहीं ।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल एवं एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि सावन मेले को लेकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां वर्दी के अलावा सादा वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहे। मजिस्ट्रेट की दो पालियों में ड्यूटी लगायी गई है। खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। अराजक तत्वों के किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें