- फ्लाइट संबंधित किसी भी समस्या के लिए फ्लाईबिग कंपनी के मोबाइल नंबर +91-9910655655 पर संपर्क कर सकते हैं।
- हवाई अड्डा टिकट कार्यालय:- +91-5712974755, ई-मेल आईडी - guest.relations@flybig.in
- पहले दो दिन फ्लाइट का समय
- लखनऊ से अलीगढ और अलीगढ़ से लखनऊ की पहले दिन की सभी टिकट बुक
- लखनऊ से 11 मार्च को दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरकर 2.25 बजे अलीगढ़ पहुंचेगा विमान
- सबसे पहले इसे जल नमस्कार किया जाएगा और उसमें सवार यात्रियों का स्वागत होगा।
- करीब एक घंटे तक रुककर विमान दोपहर 3:25 बजे अलीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।
- 14 मार्च को लखनऊ से दोपहर 12:20 बजे उड़ान होगी और दोपहर 01:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
- अलीगढ़ से दोपहर 02:15 बजे लखनऊ के लिए विमान रवाना होगा। सप्ताह तीन दिन रहेगी उड़ान।
एयरपोर्ट की मुख्य विशेषताएं
कुल भूमि क्षेत्रफल - 69.28 एकड़
- टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल - 1250 वर्ग मीटर
- व्यस्ततम समय में सेवा क्षमता - 100 यात्री
- वार्षिक क्षमता - 01 लाख यात्री
- चेक इन काउंटर - 04
- कन्वेयर बेल्ट - 01
- एक्स-बीआईएस मशीन - 02
- परियोजना लागत - 29.40 करोड़
- कार पार्किंग - 100
- पार्किंग वे - 02
ऐसे चढ़ी एयरपोर्ट की योजना परवान
- वर्ष 2015 में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत धनीपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ था काम।
- तीन साल तक हुआ भूमि अधिग्रहण, वर्ष 2018 में शुरू हो पाया निर्माण कार्य ।
- रनवे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 675 एकड़ भूमि की मांग की है। इसमें से करीब 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 376 एकड़ भूमि का अधिग्रहण जारी है।
- केंद्र सरकार एंव विमान पत्तन प्राधिकरण से नए साल में पहले ही दिन जारी किया गया था लाइसेंस।
- एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर करीब 60 करोड़ की राशि खर्च की गई है। इसमें भूमि अधिग्रहण के साथ ही निर्माण कार्य भी शामिल रहे हैं।
- एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपये से अधिक का बजट हो चुका है अब तक खर्च।
- एयरपोर्ट पर 19 सीटर विमान के बाद 90 सीटर, एयरबस-320 एवं बोइंग-737 जैसे सबसे बड़े विमान का होगा संचालन
हवाई अड्डे के शुरू होने से अलीगढ़ के हार्डवेयर एवं ताला इंडस्ट्री, होटल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। एएमयू में पढ़ने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को भी सुविधा रहेगी। - विवेक बगाई, महामंत्री अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण व एयरपोर्ट की हवाई यात्रा पर भाजपा झूठी वाहवाही लेने की कोशिश न करे। जब वह वर्ष 2008 में सांसद थे, तब रेल मंत्री लालू यादव ने ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन और तीसरी रेलवे लाइन का शिलान्यास किया था। 1991 में हवाई पट्टी का निर्माण कांग्रेस द्वारा किया गया था। इसमें भाजपा का कोई योगदान नहीं है।- चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता
पहले चरण में 11 मार्च से लखनऊ से अलीगढ़ के लिए उड़ान शुरू होगी। उड़ान की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी फ्लाईबिग के अधिकारी और कर्मचारी भी एयरपोर्ट पर आ गए हैं। यहां बने काउंटर से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। - एसएस अग्रवाल, अलीगढ़ एयरपोर्ट के विमानिक संचार प्रभारी अधिकारी