फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के दलाल: सक्रिय हुआ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, दलालों पर पहली एफआईआर दर्ज, दलालों की तलाश शुरू

Sun, 03 May 2026 03:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार उनकी टीम मेडिकल कॉलेज परिसर में तीन दिन से सक्रिय है। टीम में सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। यह टीम दलालों को खोजने के साथ सीसीटीवी कैमरों से ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है जो मरीज अथवा तीमारदारों से पर्चे छीनते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं के साथ निजी पैथ लैब के दलाल भी 24 घंटे इमरजेंसी, वार्ड और दिन में ओपीडी में सक्रिय हैं।वह मरीजों के पर्चे पर कब्जा कर सस्ते में जांच कराने का भरोसा दिलाते हैं। अमर उजाला में दवा के दलालों का मुद्दा उठाए जाने सक्रिय हुई एएमयू प्रॉक्टर टीम ने एक निजी पैथ लैब के दलाल को एक तीमारदार से रुपये ऐंठते हुए पकड़ा गया। मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार उनकी टीम मेडिकल कॉलेज परिसर में तीन दिन से सक्रिय है। टीम में सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। यह टीम दलालों को खोजने के साथ सीसीटीवी कैमरों से ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है जो मरीज अथवा तीमारदारों से पर्चे छीनते हैं।

प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इरफान खान ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मेडिकल कॉलेज परिसर में घूम रहे थे। तभी ओपीडी के एक व्यक्ति एक मरीज का पर्चा लेकर उसकी बलगम की जांच कराने के नाम पर 500 रुपये मांग रहा था। जमालपुर आसिफ नगर निवासी मो. वकील नाम का इस व्यक्ति ने अपने आप को मेडिकल रोड की 98 नंबर दुकान में संचालित पैथ लैब का कर्मी बताया। पूछताछ के दौरान वह भाग निकला। मामले में आरोपी के खिलाफ सुरक्षा अधिकारी की ओर से सिविल लाइंस में रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

हमने सुरक्षा कर्मियों को सादे कपड़ों में दवाओं के दलालों को चिह्नित करने के लिए लगाया है। इसमें सीसीटीवी की मदद से भी मरीजों से पर्चा छीनने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। एक युवक को पैथ लैब में जांच कराने के नाम पर रुपये मांगते पकड़ा गया। इसकी रिपोर्ट कराई गई है। आगे भी इस तरह की निगरानी जारी रहेगी। इस पर अंकुश लगाया जाएगा। -प्रो. मो. नवेद खान, प्रॉक्टर एएमयू

विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में यहां से प्रवेश

  • मुख्य द्वार नई ट्रामा बिल्डिंग आईसीयू व ओपीडी की ओर
  • पुराना मुख्य द्वार पुराने आईसीयू व अस्पताल-वार्ड की ओर
  • धौर्रा साइड से डेंटल कॉलेज के सामने से कॉलेज की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें