फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू के इतिहास में पहला फर्जी छात्र पकड़ा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के इतिहास में पहला फर्जी छात्र पकड़ा गया। श्रीमती कर्पूरी देवी डिग्री कॉलेज भिलावली में एक छात्र दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरएमपीयू पहली बार स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा करा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में आसिफ खान की जगह रईस अहमद परीक्षा दे रहा था। यह जांच में पकड़ा गया। सचल दल ने प्रवेश पत्र के मिलान करने पर परीक्षार्थी फर्जी पाया गया। थाना गंगीरी में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. यज्ञेश भारद्वाज ने रईस अहमद निवासी कासिमपुर, अकराबाद के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें