वर्ष 1957 में अलीगढ़ में पहले फोटो स्टूडियो का शुभारंभ हुआ। उस दौर में कैमरे एक-दो लोगों के पास ही हुआ करते थे। एक स्टूडियो पर बड़े भाई तो दूसरे फोटो स्टूडियों पर बैठने लगे। चूंकि 1956 में उन्होंने मैंने शिमला से फोटोग्राफी सीखी थी, इसलिए स्टूडियो का नाम भी शिमला रख दिया। इसके बाद तो मानों मेरे अंदर बेहतरीन फोटो खींचने का जुनून सा सवार हो गया।
अलीगढ़ में जितनी बड़ी जनसंभाएं हुईं, उन सबके फोटो मैंने खींचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट समेत तमाम दिग्गज हस्तियों के फोटो क्लिक कर चुके हैं। इसके अलावा जिले की धरोहर शेखाझील, पक्षी विहार आदि प्रकृति से जुड़े तमाम फोटो उनकी बेहतरीन यादों में शामिल हैं।
कैमरों का काफी पुराना है कलेक्शन
श्याम सुंदर शर्मा बताते हैं कि फोटोग्राफी के लिए उन्हें तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं। अब बच्चे और परिवार के लोग मना करते हैं कि यह सब छोड़ दीजिए। 74 वर्ष तक बहुत कुछ किया, इसलिए घर पर आराम करिए, मगर पुरस्कार और तालियां मेरे हाथों को कैमरे की मदद से क्लिक करने के लिए मजबूर कर देती हैं। लोगों का इतना प्यार मिलता है कि मैं अपने आपको रोक नहीं पाता। हर नई सुबह बेहतरीन करने के लिए कैमरा लिए निकल पड़ता हूं। उन्होंने बताया कि उनके पास पुराने समय से लेकर आधुनिक कैमरों का एक बड़ा कलेक्शन हैं। समय के साथ उन्होंने हर तरह के कैमरों को आजमाते हुए फोटो क्लिक की है। कई यादगार फोटो उन्हें आज भी कुछ और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।