फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में प्राथमिक उपचार की मिलेगी सुविधा : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने कहा कि जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं, स्टाफ व वादकारियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पहले छोटी-छोटी बीमारियों व अस्वस्थ्य हो जाने पर जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला जज मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में खुले दवाखाने (डिस्पेंसरी) के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। न्यायालय में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, महासचिव देवेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार शर्मा, तेजवीर सिंह, कौशल कुमार, राज कुमार शर्मा, ठाकुर चेतन कुमार सिंह, रामवीर सिंह बघेल आदि अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन से मांग की थी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी की पहल पर यहां दवाखाना खोला गया है। डिस्पेंसरी यूनिट के इंचार्ज डॉ. समीर काजी ने बताया कि अधिवक्ताओं, न्यायालय स्टाफ के अलावा वादकारियों के अस्वस्थ होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार व दवाएं देने का काम किया जाएगा। यहां एक फार्मासिस्ट एवं एक वार्ड ब्वाय की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें