उदय ठाकुर अपनी स्कार्पियो कार के शीशों की सफाई कर रहा था, तभी एक स्कूटी और तीन बाइकों पर सवार हमलावर आए। होटल संचालक का बेटा कुछ समझपाता, उससे पहले ही हमलावरों ने तमंच से कई राउड फायरिंग कर दी।
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे स्थित गांव जनतपुर चिकावटी मोड़ के पास 10 जनवरी दोपहर तीन बजे के करीब न्यू ब्लू स्टार होटल संचालक के बेटा अपनी स्कार्पियो कार के शीशे साफ कर रहा था। तभी चार बाइकों पर सवार होकर एक दर्जन के करीब हमलावरों ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग कर हमलावर वहां से भाग गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बरौली-अमरौली के गांव मदनपुर निवासी उदय ठाकुर पुत्र रतनसिंह ठाकुर ने बताया कि वह जतनपुर चिकावटी के हाईवे पर न्यू ब्लू स्टार होटल चलाते हैं और वहीं मकान बनाकर रहते हैं। उदय ठाकुर अपनी स्कार्पियो कार के शीशों की सफाई कर रहा था, तभी एक स्कूटी और तीन बाइकों पर सवार हमलावर आए। होटल संचालक का बेटा कुछ समझपाता, उससे पहले ही हमलावरों ने तमंच से कई राउड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि होटल संचालक के बेटे को गोली नहीं लगी, बल्कि गोली कार के शीशे में लगी। होटल संचालक का बेटा अपनी जान बचाकर स्कार्पियो कार से भागा और अपने परिजनों को सूचना दी।
हमलावर तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए। होटल संचालक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। होटल संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। घटना बराबर में बने एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोधा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिली है।