फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: होली से पहले अलीगढ़ में चली गोली, कारखाना श्रमिक की हत्या, साथी छात्र घायल, हमलावरों की हुई पहचान

Sat, 28 Feb 2026 02:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीसीटीवी की मदद से तीन हमलावरों की पहचान मडराक क्षेत्र के रहने वाले डीएस कॉलेज के बीए के छात्र धीरज ठाकुर, प्रशांत उर्फ गोलू ठाकुर व राजा के रूप में हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृतक कारखाना श्रमिक अंशू तोमर व घायल छात्र पृथ्वीराज चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के धर्म समाज व वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में चल रही रंजिश में 28 फरवरी दोपहर साढ़े 12 बजे छर्रा अड्डा पुल के नीचे कारखाना श्रमिक अंशू तोमर (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी वार्ष्णेय कॉलेज का छात्र पृथ्वीराज चौहान गोली लगने से घायल हुआ है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में धीरज पर तलवार से हमला हुआ था। इसमें पृथ्वीराज व मृतक अंशू तोमर के गांव का विजेंद्र तोमर जेल गए थे। इसी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है।    

विज्ञापन


सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को कॉलेजों में अवकाश था। वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र-छात्राओं का गुट कॉलेज के बाहर छर्रा अड्डा पुल के नीचे होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद सभी जाने लगे, इस दौरान बीए तृतीय वर्ष का छात्र महेंद्र नगर निवासी पृथ्वीराज कुछ साथियों व छात्राओं संग खड़ा था, तभी डीएस कॉलेज के गुट के छात्रों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी और भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वीराज के पांव में गोली लगी, जबकि एक गोली उसके साथी मडराक के गांव न्हौटी निवासी अंशू की पीठ में जा लगी। अंशू वहीं गिर गया, पृथ्वीराज खुद ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचा, जबकि अंशू को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी की मदद से तीन हमलावरों की पहचान मडराक क्षेत्र के रहने वाले डीएस कॉलेज के बीए के छात्र धीरज ठाकुर, प्रशांत उर्फ गोलू ठाकुर व राजा के रूप में हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो सकी है।  मृतक के पिता ने घायल पृथ्वीराज पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।  मृतक अंशू के चाचा ने तीनों नामजद व उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ थाना गांधीपार्क में तहरीर दी है।

छात्र गुटों में गुटबाजी को लेकर अक्तूबर में झगड़ा हुआ था। जो पक्ष उस घटना में जेल गया था, उसी पक्ष पर आज वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर होली खेलने के दौरान हमला हुआ है। एक छात्र गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि उसके कारखाना श्रमिक दोस्त की मौत हो गई है। मृतक के पिता ने घायल पर ही हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी में हमलावर भी चिह्नित हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को तलाशा जा रहा है। -नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें