फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliagrh News: चार दिन में दूसरी बार फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sat, 05 Jul 2025 06:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक गोली आकाश से छह इंच की दूरी पर दीवार में लगी, जबकि दूसरी गोली आंगन की दीवार में लगी, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर गए कि जान से मारकर ही चैन से बैठेंगे।
विज्ञापन
पीड़ित युवक हरदुआगंज थाने पर अपनी आपबीती बताते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत भवनगढ़ी गांव में महज चार दिन के अंतराल पर 4 जुलाई रात दोबारा से हुई फायरिंग में युवक और उसकी मां बाल-बाल बच गए। हफ्तेभर पहले हुई मामूली नोकझोंक के बाद बेखौफ युवकों ने दूसरी बार फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि तीन दिन पहले के मुकदमे में पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आरोपी दूसरी बार यह जुर्रत नहीं करते। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की है।

विज्ञापन

 
पीड़िता भवनगढ़ी निवासी बीना देवी का कहना है कि बीती 27 जून को वह अपने बड़े बेटे आकाश के साथ मायके गईं थीं, उसी दिन छोटे बेटे शिवम के साथ साधु आश्रम के रास्ते पर चेंचू व प्रवीन निवासी ग्वालरा ने मारपीट कर दी। लौटने पर उन्होंने दोनों युवकों के घर शिकायत की तो आरोपियों ने बेटों को जान से मारने की धमकी दी। इसी रंजिश के तहत बीती 30 जून की रात 11:30 बजे चेंचू व प्रवीन गांव भवनगढ़ी के भूपेंद्र उर्फ बॉबी के साथ हथियार लेकर घर आ गए और गालीगलौज करने लगे, इसके बाद हवाई फायरिंग की। 
विज्ञापन


बीती 1 जुलाई को उन्होंने हरदुआगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसके बाद से ही आरोपी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने का अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। 4 जुलाई की रात 11:30 बजे जब दोनों बेटे गांव की एक बरात से घर लौट रहे थे तभी घात लगाए बैठे भूपेंद्र, चेंचू व प्रवीन आदि ने तमंचे से फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन


एक गोली आकाश से छह इंच की दूरी पर दीवार में लगी, जबकि दूसरी गोली आंगन की दीवार में लगी, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर गए कि जान से मारकर ही चैन से बैठेंगे। गौर हो कि चेंचू और प्रवीण पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें