फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पक्षों में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली

Wed, 03 Jun 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर पुल के पास मंगलवार शाम दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में फैजान नामक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, फिरदौस नगर निवासी आतिफ अपने दोस्तों फैजान और हमजा के साथ पुल के नीचे एक चाय की दुकान पर बैठा था। इस दौरान जीवनगढ़ निवासी अयान ने फोन कर आतिफ से गाली-गलौज करते हुए उसकी लोकेशन पूछी। लोकेशन मिलने के बाद अयान अपने करीब पांच साथियों के साथ दो स्कूटी और तीन बाइकों पर मौके पर पहुंच गया।


दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अयान पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पास में बैठे फैजान की जांघ में जा लगी। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें