फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरा बाप मैं हूं: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट पर चली थी गोली, गैंग लीडर समेत 10 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद

Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवाद की जड़ इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट था। इसमें कहा था कि- तेरा बाप मैं हूं। इसके बाद दो पक्षों में वर्चस्व की टशन चल रही थी। 30 अप्रैल रात दोनों पक्ष नगला पटवारी स्थित कब्रिस्तान के पास नाले पर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
पकड़े गए 10 आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में 30 अप्रैल रात दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने गैंग लीडर बाबू उर्फ समीर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। बाबू उर्फ समीर पर पहले से ही गंभीर धाराओं में छह रिपोर्ट दर्ज हैं। 

विज्ञापन


इस घटना में दूसरे पक्ष से समीर नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि भाई फैजान भी मारपीट में घायल है। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां समीर का ऑपरेशन हुआ। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि विवाद की जड़ इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट था। इसमें कहा था कि- तेरा बाप मैं हूं। इसके बाद दो पक्षों में वर्चस्व की टशन चल रही थी। 
विज्ञापन

30 अप्रैल रात दोनों पक्ष नगला पटवारी स्थित कब्रिस्तान के पास नाले पर आमने-सामने आ गए। बाबू उर्फ समीर पक्ष के चार लोग (समीर, अर्श, तुफैल और शमीम) अवैध हथियारों से लैस थे। बहस के दौरान अर्श ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली दूसरे पक्ष के समीर को लग गई। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बाबू उर्फ समीर इलाके में अपना गैंग चलाता है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 6 गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने घायल समीर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और मामले में आरोपी बाबू उर्फ समीर, अर्श, जावेद, साहिल, अकील, समीर, शमीम, ताजुल, तुफैल और फैजान को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें