फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिनदहाड़े गारमेंट्स की दुकान पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 10:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक पर दो युवक आए और दुकान में बेंच पर आकर बैठ गए। करीब 10 मिनट तक दोनों मोबाइल पर और आपस में बात करते रहे और बिना कुछ खरीदे चले गए। इसके बाद दोनों युवक दोबारा आए और सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हो गए। पीछे बैठे युवक ने अचानक तमंचा निकालकर सीधे दुकान पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
रेडीमेड व्यापारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बे के जवाहर चौक के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने दिनदहाड़े रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी के गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ करने के साथ रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दुकानदार की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हरदुआगंज थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सोमिल जैन उर्फ साकू जैन की जवाहर चौक के समीप रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दी गई तहरीर में उनके बेटे सम्यक जैन ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2:41 बजे बाइक पर दो युवक आए और दुकान में बेंच पर आकर बैठ गए। करीब 10 मिनट तक दोनों मोबाइल पर और आपस में बात करते रहे और बिना कुछ खरीदे चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद 2:54 बजे दोनों युवक दोबारा आए और सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हो गए। पीछे बैठे युवक ने अचानक तमंचा निकालकर सीधे दुकान पर फायर कर दिया। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर और सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने भी दुकान मालिक से जानकारी ली। बाजार से लेकर रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन


पहले भी मिली थी धमकी, मिली थी सुरक्षा
कपड़ा-रेडीमेड कारोबारी सोमिल जैन ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले जेल में बंद हरदुआ गांव के एक शातिर ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे चौथ मांगी थी। शिकायत करने पर उनकी सुरक्षा में एक सशस्त्र सिपाही की तैनाती की गई थी, हालांकि इस मामले में आगे कोई अन्य कार्रवाई नहीं हो सकी

दिनदहाड़े रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय है। अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन को कोशिश करनी चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो। -नितिन जैन, अध्यक्ष हरदुआगंज उद्योग व्यापार मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें