काशिफ रात करीब 11:30 बजे दूध लेने निकला था। रास्ते में आरोपी और उनके चार-पांच साथियों ने उसे रोक लिया और उसके भाई के बारे में पूछताछ की। काशिफ ने बताया कि भाई कई वर्षों से बाहर रह रहा है। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
अलीगढ़ के जीवनगढ़ में 25 जुलाई देर रात आरोपियों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की बाद में उसके घर में घुसकर फायरिंग व तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जीवनगढ़ निवासी काशिफ के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह दूध लेने निकला था। रास्ते में चपुआ उर्फ शफीकुर्रहमान, रिजवान और उनके चार-पांच साथियों ने उसे रोक लिया और उसके भाई के बारे में पूछताछ की।
आरोप है कि काशिफ द्वारा भाई के कई वर्षों से बाहर रहने की बात बताने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर रिजवान व चपुआ उर्फ शफीकुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।