फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 16 घंटे में बुझी एटूजेड प्लांट कूड़े के ढेर में लगी आग, लगेंगे दस सबमर्सिबल और हाइड्रेंट प्वाइंट

Thu, 30 May 2024 09:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम के एटूजेड प्लांट के कूड़े के ढेर में लगी आग 16 घंटे के प्रयास के बाद बुझाई जा सकी। इस प्लांट के चारों ओर दस सबमर्सिबल पंप व चार हाइड्रेंट प्वाइंट लगवाना तय किया गया है। इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित एटूजेड पर रात को कूढे में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के कूड़ा विलोपित स्थल एटूजेड प्लांट के कूड़े के ढेर में 29 मई शाम लगी आग 16 घंटे के प्रयास के बाद बुझाई जा सकी। इस दौरान अग्निशमन के साथ प्रदूषण व नगर निगम की टीमें रात भर लगी रहीं। सुबह अधिकारियों ने भी जायजा लिया। आसपास के लोगों से धुएं से बचाव की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


मथुरा रोड पर नगर निगम का कई दशक पुराना कूड़ा विलोपित स्थल है। इस स्थान पर अब तक एटूजेड द्वारा कूड़ा एकत्रित किया जाता था। एक माह पहले शहर से कूड़ा उठाने का काम एटूजेड को हटाकर दूसरी कंपनी को दे दिया गया है। वहीं यहां लगे कूड़े से खाद व बिजली आदि बनाने का प्लांट भी तैयार हो रहा है। शाम करीब पांच बजे से कूड़े के ढेर में आग लगना शुरू हुई। शाम होते होते विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर नगर निगम की बीस गाड़ी, आठ दमकल, नगर निगम के साठ कर्मचारी व फायर सर्विस के 20 जवान आग बुझाने में लगाए गए। 

30 मई दोपहर 12 बजे के आसपास आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि असंभव दिखाई दे रही आग को बुझाने में बड़ी सफलता मिली है। इस तरह के कूड़े में आग को शांत करने में सात से दस दिन लग जाते हैं। इससे पहले दिल्ली गाजीपुर व नोएडा के कूड़ा प्लांट में लगी आग इसका उदाहरण हैं। मगर, यहां 16 घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा, लोगों से अपील
आग बुझाने में लगी टीमों और हालात का जायजा लेने सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, अधिशासी अभियंता अजय राम, अहसान रब आदि पहुंचे। इस दौरान पूरी टीम की हौसला अफजाई की। नगर आयुक्त ने पूरी टीम की सराहना की। साथ में इस प्लांट के चारों ओर दस सबमर्सिबल पंप व चार हाइड्रेंट प्वाइंट लगवाना तय किया। इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक आनंद ने कहा कि बेशक आग पर काबू पा लिया गया है। मगर इससे उठता धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने आसपास के लोगों से मास्क लगाकर रहने और घरों के दरवाजे खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें