फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरात चढ़त के दौरान आतिशबाजी से लगी आग, मूंज के पूरे और लकड़ी जली

Tue, 20 Feb 2024 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चंडौस के जहराना रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी थी। देर रात करीब 11 बजे बरात चढ़त के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी से मैरिज होम के पास एक प्लाट पर रखे मूंज के पूरे, लकड़ी में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई।
विज्ञापन
आतिशबाजी से लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात को चंडौस कस्बे में बरात चढ़त के दौरान आतिशबाजी के दौरान एक प्लाट में रखे मूंज का पूरा और लकड़ी में आग लग गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई, लेकिन टैंक से पानी नहीं निकला। इसके बाद आसपास के लोगों ने घरों से पाइप के जरिये पानी डालकर आग बुझाई।

विज्ञापन


18 फरवरी की रात कस्बे के जहराना रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। देर रात करीब 11 बजे बरात चढ़त के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी के दौरान मैरिज होम के पास एक प्लाट पर रखे वली मोहम्मद के मूंज के पूरे और लकड़ी तथा लखपत सिंह की लकड़ी आतिशबाजी की चिंगारी से जलने लगीं। लोगों ने सूचना दी तो दमकल मौके पर पहुंच गई, लेकिन उसके टैंक से पानी ही नहीं निकला। घरों में से पाइप लगाकर पानी से आग बुझाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें