फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इगलास में विद्युत कार्यालय के मीटर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

Wed, 27 May 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बताया जा रहा है कि मीटर रूम में पुराने जले हुए और बदले गए मीटरों का स्टाक था। दो सौ मीटर रूम में भरे हुए थे। स्टोर रूम के पास से सबमर्बिल के लिए केबल जा रही है। केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
विज्ञापन
आग लगने से जले मीटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बा में अलीगढ़ रोड स्थित विद्युत कार्यालय के मीटर रूम में 27 मई की दोपहर में आग लग गई। रूम से लपटें उठता देख अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


दोपहर कीरब 12:30 बजे एसडीओ प्रथम के बराबर स्थित मीटर रूम में आग लगने से जैसे ही धुंआ भवन के अन्य कमरों में पहुंचने लगा तो कर्मचारियों व अधिकारियों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। एसडीओ प्रथम सुनील कुमार व अन्य पटल सहायक दफ्तर छोड़कर बाहर आ गए। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी करीब 15 मिनट में कार्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की से पानी की बौछार की। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि मीटर रूम में पुराने जले हुए और बदले गए मीटरों का स्टाक था। दो सौ मीटर रूम में भरे हुए थे। एई मीटर सुशील कुमार ने बताया है कि स्टोर रूम के पास से सबमर्बिल के लिए केबल जा रही है। केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि नुकसान का सही आकलन जांच के बाद होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें