फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शॉर्टसर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दादों क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा में दो मंजिला मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से सोमवार की शाम को आग लग गई। आग से काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस मकान में तीन परिवार रहते हैं।
विज्ञापन




मकान स्वामी सोनू, मोनू और बंटी ने बताया आग लगने से तीन फ्रिज, दो कूलर, तीन पंखे, दो टीवी, तीन वॉशिंग मशीन, दो सोफा सेट, दो बेड, आधा दर्जन चारपाई, घर के ओढ़ने-बिछाने व पहननेे के कपड़े, तीन चार लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये की नकदी जल गई। वे रुपये उधार लेकर आए थे, जो कमरे में रखी अलमारी में थे।




आग लगते ही बाेनई बिजलीघर पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीघर के कर्मचारियों ने आबादी क्षेत्र की लाइन में करंट प्रभावित किया था। इसकी वजह से घर की वायरिंग में शाॅर्ट सर्किट हुआ था। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह यादव ने बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराई। पीड़ित बंटी यादव ने बताया कि आग लगते ही थाना पुलिस, बिजली विभाग और दमकल कर्मियों को सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर जिरौली पुलिस चौकी से कुछ पुलिस कर्मी ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें