फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची खलबली, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप होने से जनता परेशान

Fri, 24 Jul 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेलरोज बाईपास पर एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर को सही करने में लगी है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के मेलरोज बाईपास स्थित मरघट के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में खलबली मच गई और आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जले ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें