फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में डेली नीट्स की दुकान के गोदाम में मंगलवार की रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। दमकल ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। गोदामा स्वामी के अनुसार करीब 20 लाख रुपये का सामान जला है।
विज्ञापन




कस्बे के मोहल्ला हलवाईयान स्थित विद्या कॉम्पलेक्स में ओमलाल गुप्ता की सोम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। इसमें वह दैनिक प्रयोग की वस्तुएं बेचते हैं। पास में ही दुकान का गोदाम बना हुआ है। उन्होंने बताया है कि मंगलवार की शाम को वह दुकान गोदमा बंदकर घर गए थे। देर रात आसपास के लोगों को गोदाम से धुआं व आग की लपटों उठती दिखीं। इसकी जानकारी उन्हें फोन पर दी।




आग लगने की सूचना पर दमकल थाना पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया। ओमलाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान व गोदाम में आग लगी थी। इससे गोदाम में रखा करीब 20 बीस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें