अगरबत्ती व धूपबत्ती का कारखाने में ही गोदाम है। उसमें किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख इलाके में खलबली मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड स्थित अगरबत्ती व धूपबत्ती कारखाने में 9 मार्च दोपहर आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गूलर रोड निवासी हर्षित सैनी का श्याम इंडिया अगरबत्ती व धूपबत्ती का कारखाना है। इसमें में ही गोदाम बना हुआ है। दोपहर के समय उसमें किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख इलाके में खलबली मच गई।
बन्नादेवी फायर स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना पर दो दमकल को माैके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया। कारखाने में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त कारखाना बंद था और मालिक व काम करने वाले लोग बाहर थे।