फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधिवक्ता और प्रॉपर्टी डीलर भाइयों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट बिक्री के लिए ली गई 11.40 लाख रुपये की धनराशि वापस न करने के मामले में एक अधिवक्ता और प्रापर्टी डीलरों दो भाइयों के खिलाफ खैर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। राजपुर गांव निवासी सीआरपीएफ बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अनुबंध करने के बावजूद आरोपियों ने प्लॉट का बैनामा नहीं किया और अब धनराशि भी वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में सीआरपीएफ कर्मी ने बताया कि अधिवक्ता के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर पंकज कुमार व विनोद कुमार को 11 लाख 40 हजार रुपये दिए थे। लंबे समय से आरोपी उक्त धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं। लगातार वह शिकायत करते आ रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल में तैनात होने के कारण जल्दी-जल्दी अवकाश भी नहीं मिल पाता।
पिछले दिनों उन्होंने राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर से भी मिलकर समस्या बताई थी। उन्होंने भी कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसएसपी के आदेश पर खैर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आवेदक ने चेक सहित अन्य माध्यम से 11 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान किया था। एक जमीन का लिखित अनुबंध भी दिखाया गया लेकिन उक्त जमीन की बिक्री की अनुमति नहीं होने के कारण आवेदक उसे खरीद नहीं पा रहा है। जमीन की खरीद के लिए जिन्हें भुगतान किया वह धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन

अभिषेक पटेल, सीओ खैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें