फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की मौत : खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 16 Jan 2021 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
करंट लगने से तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर कटरा मार्ग पर जानवरों से बचाव के लिए आलू के खेत में लगाई बाड़ में दौड़ रहे करंट से नर तेंदुए की मौत मामले में आरोपी खेत मालिक के खिलाफ जवां थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में वन कंजर्वेटर ने टीम के साथ शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों के बयान लिए। मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरएस बरेली भेजा गया है। रिपोर्ट आने में चार-पांच दिन का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन


जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर पोकरगढ़ी के पास कटरा मार्ग में पशुओं से आलू की फसल को सुरक्षित रखने के लिए खेतों में लगी कंटीले तारों की बाड़ में दौड़ रहे करंट से एक तेंदुए की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इस मामले में वन कंजर्वेटर अदिति शर्मा ने शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा किया और वहां मौजूद ग्रामीणों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि अब तक हुई जांच में तेंदुए की मौत का कारण खेत में लगी कंटीली बाड़ में छोड़े गए करंट को माना गया है।

खेत मालिक गांव बरौली निवासी धर्मपाल पुत्र नन्नू सिंह के खिलाफ जवां थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस उसकी तलाश में गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरएस बरेली भेजा गया है। प्रभारी डीएफओ व एसडीओ वन सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट डाक से आएगी और इसमें चार-पांच दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


मात्र दो से तीन वर्ष थी मृत तेंदुए की उम्र
बरौली के पास कटरा मार्ग पर हजारा नहर के पास के खेतों में करंट से मृत नर तेंदुए की उम्र दो से तीन वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रभारी डीएफओ ने बताया कि असल उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताते चले कि तेंदुए का जीवनकाल 10 से 15 वर्ष का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें