शहर की दीवारों को गंदा करने पर जुर्माना भरने के लिए भी तैयार रहें। इसके साथ ही आपके खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाने में मुकदमा भी हो सकता है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह की योजना होली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की है। पोस्टर, पंपलेट एवं बैनर आदि लगाकर दीवारों को गंदा करने पर दोषी के खिलाफ नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जुर्माना एवं एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में एक्शन टीम बनाई गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट एटूजेड, दीवानी कचहरी रोड के साथ-साथ श्री वार्ष्णेय कॉलेज पुल, जमालपुर पुल, जेल रोड, रामघाट रोड, कठपुला, नुमाइश ग्राउंड, सेवाभवन, लाल डिग्गी आदि प्रमुख सड़कों के किनारे होली से पहले पेंटिंग कराने का लक्ष्य रखा गया है।