फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घटिया निर्माण पर भाजपा नेता की फर्म पर जुर्माना

विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा। स्रोत :नगर निगम
विज्ञापन
शहर में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शनिवार को नगर आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया, जबकि भाजपा नेता व जवां के ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह की फर्म और एक अन्य फर्म एसके बिल्डकॉन को सख्त चेतावनी और नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वार्ड-49 जनकपुरी में 12.29 लाख की लागत से बन रही आरसीसी नाली और सीसी सड़क का निरीक्षण किया। यह काम अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन जून तक अधूरा था। शक होने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मौके पर ही नाली को तुड़वाकर जांच कराई, जिसमें निर्माण सामग्री बेहद घटिया पाई गई।


इस लापरवाही पर ठेकेदार ठा. हरेंद्र सिंह (भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख), जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के भाई भी हैं, की फर्म पर निविदा राशि का 10% यानी 1.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि अगर अगले 3 दिनों में नाली को दोबारा सही मानक के साथ नहीं बनाया गया, तो फर्म को ब्लैकलिस्ट कर उसकी धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी। इसी वार्ड में एक अन्य ठेकेदार एसके बिल्डकॉन को भी धीमी गति से कार्य करने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन



वार्ड 65 में काम शुरू न करने पर दो फर्म ब्लैकलिस्ट
वार्ड-65 मौलाना आजाद नगर में तय समय सीमा के भीतर सड़क और नाली का निर्माण कार्य शुरू न करने पर नगर आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाली दो फर्मों मैसर्स विशांत चौधरी और मैसर्स जीपी बिल्डर्स का अनुबंध तुरंत निरस्त कर दिया। इन दोनों फर्मों को काली सूची में डालते हुए इनकी पूरी धरोहर राशि भी जब्त कर ली गई है।



घटिया निर्माण पर दो फर्मों को नोटिस दिए गए हैं जबकि दो फर्मों को काली सूची में डाल कर उनके अनुबंध निरस्त किए गए हैं। मानक के अनुसार काम न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त





मैं हर जांच के लिए तैयार : ब्लाक प्रमुख

मेरे टेंडर वाले कामों में उसमें कहीं भी कोई कमी नहीं है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। अगर जांच में कोई कमी पाई जाती है तो मैं हर प्रकार की कार्रवाई झेलने को तैयार हूं। जो शिकायत नगर निगम में पहुंची है वह संचार माध्यम से जुड़े एक अन्य ठेकेदार के काम से संबंधित है। किसी गलतफहमी में नगर निगम के द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। मेरा यह दावा है कि नगर निगम में नाले और सड़क संबंधी कई कामों में कई ठेकेदारों ने अनियमितताएं बरती हैं, उनका भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- ठा. हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख, जवां एवं नगर निगम ठेकेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें