थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छजूमल में बनी कोणार्क पाइप कंपनी के सामान के सात लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी के मैनेजर ताराकांत चौधरी ने बताया कि वह कंपनी में कई साल से कार्यरत हैं और पाइप व अन्य सामान की सप्लाई करते आ रहे हैं। उन्होंने मैसर्स गुरुनानक मोटर्स गुरूमगंज 06 दुकान नंबर 55 काली नदी रोड बुलंदशहर के जसमीत पुत्र मंजीत सिंह निवासी सिविल लाइन कृष्णनगर बुलंदशहर को पाइप बेचे थे। पाइप में खराबी होने पर उन्होंने कंपनी को न तो सामान वापस किया और न हीं सात लाख रुपये का भुगतान किया। भुगतान मांगने पर अभद्रता की गई।