अलीगढ़ में विकासखंड लोधा के कंपोजिट विद्यालय पड़ियावली में झगड़ा करने पर प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) की संस्तुति पर कार्रवाई की है। सहायक अध्यापिका अनुपम यादव और शिक्षामित्र इंद्रवती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की शिकायत मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इस मामले में दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच आख्या मांगी।
खंड शिक्षाधिकारी इगलास ने जांच में पाया कि प्राथमिक विद्यालय समस्तपुर कीरत की प्रधानाध्यापिका मनोरमा यादव अपना विद्यालय छोड़कर पड़ियावली में अनुपम यादव के साथ इंद्रवती से मारपीट की थी, जो अध्यापक सेवा नियमावली के खिलाफ है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार ने प्रधानाध्यापिका मनोरमा यादव व शिक्षामित्र इंद्रवती को निलंबित कर दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया है।
इन विद्यालयों के शिक्षकों पर भी हुई कार्रवाई
विकासखंड गंगीरी के कंपोजिट विद्यालय भुड़िया कसेर के सहायक अध्यापक मान सिंह बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। शैक्षिक स्तर अत्यंत शून्य है। बीईओ की संस्तुति पर मान सिंह को निलंबित कर दिया गया। विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक हबीब अहमद को निलंबित कर दिया गया। विकासखंड बिजौली के कंपोजिट विद्यालय सांकरा में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तकीम को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड बिजौली के प्राथमिक विद्यालय हारुनपुर खुर्द में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक पराग सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड लोधा के प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में अनुशासनहीनता के चलते सहायक अध्यापिका नीलम, अनीता डागौर, मीना रानी, प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी का बीएसए ने अस्थायी वेतनवृद्धि रोक दी गई।
नौ शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन व मानदेय रोका
अलीगढ़ जनपद व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स व खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक गैरहाजिर रहे। उनका वेतन और मानदेय रोक दिया गया है। निरीक्षण में सहायक अध्यापक राहत इस्लाम कुरैशी, शिक्षामित्र सुधा कुमारी, महेश, सोम प्रकाश, अनीता सिंह, पुष्पलता कुमारी, बहुरा, अनुदेश विमलेश कुमारी गैरहाजिर मिलीं। जिनका अनुपस्थिति तिथि का वेतन और मानदेय बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने रोक दिया है।