फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रंजिश में गंगीरी के चार गांवों में चले लाठी-डंडे, आठ से अधिक हुए घायल

Fri, 06 Mar 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगीरी के चार गांव में दो दिन के अंदर हुई मारपीट में आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों में 5 और 6 मार्च को रंजिशन लाठी-डंडे चले। इनमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन


गांव भिलैट रामनगर निवासी नारायनी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव का एक युवक घर में घुस आया। रंजिशन उसे पीटने लगा। विरोध करने पर डंडा मारकर घायल कर दिया।  इधर, गांव नगला बीधा निवासी मुलायम सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम को गांव के ही एक युवक ने शराब पीने के बाद उसे पीट दिया। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया।

गांव मऊपुरा निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को एक युवक उसे बुला ले गया। शराब पिलाने की जिद करने लगा। मना करने उसे बुरी तरह पीटा। इसमें गोपाल सिंह  घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गांव चितकुरा में भूमि के विवाद में झगड़ा हो गया। गांव के चरित्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर को फिर से झगड़ा हो गया। बेटे निरदोष ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी। झगड़े में एक ही पक्ष के चरित्र सिंह, फौजदार, पूनम देवी, विमलेश देवी को चोट लगी है। मामले में एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि केवल मारपीट हुई है, फायरिंग की सूचना झूठी थी। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें