फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोबर डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुई मारपीट, पांच लोग घायल

Mon, 29 Apr 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव नानऊ निवासी एक पक्ष के अनुसार उनके घर के सामने बालू पड़ी है। उस बालू में पड़ोस की एक महिला ने गोबर डाल दिया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि बालू में गोबर मोहल्ले की दूसरी महिला ने डाला था। गोबर डालने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 अप्रैल की शाम गांव नानऊ में गली में बालू के ऊपर गोबर डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे और ईंटे भी चले। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


गांव नानऊ निवासी हरवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह के अनुसार उनके घर के सामने बालू पड़ी है। उस बालू में पड़ोस की एक महिला ने गोबर डाल दिया। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने पिता और पत्नी ममता सहित उन्हें पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रवेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि बालू में गोबर मोहल्ले की दूसरी महिला ने डाला था।

इसी बात पर 28 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे उक्त महिला से हरवेंद्र सिंह के परिवार का झगड़ा हुआ। बाद में पुरानी रंजिश के चलते ईंट-पत्थरों से हमला कर आरोपियों ने उनके सहित भाई वीरेश को घायल कर दिया। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें