फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बेजुबान कुत्तों की खातिरदारी एक परिवार पर पड़ी भारी, खाना खिलाने पर मारपीट और सिर फोड़ा, केस दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिकायत के मुताबिक, आरोपी धर्मेन्द्र ने बेजुबानों को मारने-पीटने की कोशिश की। जब वादिया रूमी खान ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सराय नवाब में बेजुबान कुत्तों की खातिरदारी एक परिवार को भारी पड़ गई। गलियों के बेजुबानों का पेट भरना एक स्थानीय दुकानदार को इस कदर नागवार गुजरा कि बात मारपीट और सिर फोड़ने तक जा पहुंची।

विज्ञापन


घटना बीते रविवार, 6 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। मोहल्ला सराय नवाब निवासी  रूमी खान ने हमेशा की तरह गली में रहने वाले दो बेजुबान कुत्तों को खाना डाला। रूमी खान की यह दरियादिली पास ही दुकान चलाने वाले धर्मेन्द्र को रास नहीं आई।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी धर्मेन्द्र ने बेजुबानों को मारने-पीटने की कोशिश की। जब वादिया रूमी खान ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने जब उनकी अम्मी  मौके पर पहुँचीं, तो  आरोपी ने उन पर भी डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने थाना बन्नादेवी का रुख किया। सी ओ धनंजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें