फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में भिड़े, पथराव

विज्ञापन
महेंद्र नगर में यादवों और ठाकुरों में हुई मारपीट के बाद घटना स्थल तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क इलाके के महेंद्र नगर से सटे बापू नगर में रविवार रात को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना सासनी गेेट और गांधी पार्क पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में फंस गई। देर रात तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वाकया रविवार रात साढ़े दस बजे का है। आकाश यादव निवासी बापू नगर और वितुल चौहान निवासी हनुमान पुरी का पुराना विवाद चल रहा है। दोनों ने पहले भी एक दूसरे पर मुकदमा लिखवा दिया है। रविवार रात को वितुल और आकाश का बापू नगर में आमना सामना हो गया। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। राहगीरों के समझाने पर दोनों अपने-अपने घरों की ओर चले गए।
आकाश का आरोप है कि वितुल कुछ साथियों के साथ उसके बापू नगर स्थित घर पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही पथराव भी किया। गनीमत रही कि पथराव के दौरान किसी को चोट नहीं लगी। इधर, वितुल का आरोप है कि आकाश ने पहले से विवाद शुरू किया था। उसने ही अपने साथियों को बुलाया था। इधर, इसी बीच पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना पर गांधी पार्क और सासनी गेट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ओर से तहरीर दिए जाने की बात सामने आने लगी तो सासनी गेट और गांधी पार्क पुलिस में सीमा विवाद हो गया। देर रात तक इसके चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी क्त्रसइम डा. अरविंद कुमार के मुताबिक घटनास्थल जिस भी थाना क्षेत्र का होगा, उसमें मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें