फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुर्गा फार्म में मारपीट, कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टप्पल क्षेत्र के ग्राम सिमरौठी स्थित मुर्गा फार्म हाउस पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जगवीर सिंह ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




थाना टप्पल में दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि उसका भाई लोकेश (36) सिमरौठी में बीते तीन-चार माह से रवि सहाय के मुर्गा फार्म पर नौकरी कर रहा था। सोमवार शाम 5:30 बजे ड्यूटी के दौरान फार्म स्वामी रवि व सौरभ ने उसको पीटकर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे लोकेश की हालत गंभीर हो गई।



जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजनों को मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकेश से पूछताछ की। परिजन उसे उपचार के लिए गाड़ी लेने गए तभी सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में युवक के गिरने के कारण शरीर में चोट लगने के बाद मंगलवार को युवक की मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें