इस खबर पर वहां सीओ प्रथम मयंक पाठक व प्रभारी एसई मो.इमरान भी पहुंच गए। करीब दो बजे तक चले घटनाक्रम के बाद वहां जेई के खिलाफ स्वतंत्र प्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं जेई की ओर से भी खुद के साथ अभद्रता, धक्कामुक्की व धमकी देने की तहरीर दी गई। जिस पर जांच की जा रही है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जेई के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
जेई पतंजलि उपाध्याय के खिलाफ लगे आरोपों के क्रम में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। उस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-मो.इमरान, प्रभारी एसई